Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मंझरिया गाँव में रबिवार एक युवक की घर में विद्युत के चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुँची वाल्टरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया हैं।
मंझरिया गॉव निवासी त्रिलोकीनाथ पुत्र राम चरित्र जिनके घर का प्लस्टर का काम चल रहा था। घर पर मिस्त्री व मजदूर के पहुँचने के बाद त्रिलोकीनाथ नाश्ता करने हेतु नल पर हाथ धुलने पहुँचे। अभी ये अपना पैर नल के ऑगन में रखें ही थे, कि नीचे से गया कटे पंखे का तार इनके अंगूठे में छू गया और ये नीचे गिर पड़े। जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल लें जाया गया, जहॉ पर देखते ही डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव को घर लाकर पुलिस को घटना से अवगत कराया गया। सूचना पर पहुँचे थानाध्यक्ष मोतीचन्द मय फोर्स ने शव का पंचनामा कराना कराकर पीएम के लिए भेंज दिया गया हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी के पुत्र युवा भाजपा नेता अखिलेश ऊर्फ विक्की चौधरी सांत्वना दिया और हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया ।चार बहनों में इकलौता भाई था त्रिलोकीनाथ
मृतक त्रिलोकी अपने मॉ-बॉप का इकलौता पुत्र तथा चार बहनों का इकलौता भाई था। त्रिलोकी की मौत से पिता राम चरित्र, माँ पुष्पा देवी, बहन गुलाबा, कपूरा, कमलेश, मिथलेश तथा पत्नी रनिया देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *