बस्ती। पटेल एसएमएच हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज गोटवा में कार्यरत तथा जिला चिकित्सालय बस्ती में आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. वी. के. वर्मा की पुत्रवधु, वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. चंदा सिंह (पत्नी डॉ. आलोक रंजन वर्मा) को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए डीआईजी बस्ती श्री संजीव त्यागी द्वारा सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में उनके समर्पण, सेवा भावना और मरीजों के प्रति उत्कृष्ट देखभाल के लिए प्रदान किया गया। डॉ. चंदा सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान विशेष रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे उन्हें व्यापक सराहना मिली है।
इस अवसर पर डॉ. वी. के. वर्मा ने कहा कि डॉ. चंदा सिंह का यह सम्मान उनके निरंतर परिश्रम, समर्पण और सेवा भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करना ही एक सच्चे चिकित्सक की पहचान है, और डॉ. चंदा सिंह इसी भावना के साथ कार्य कर रही हैं।
हॉस्पिटल प्रशासन ने भी उनके योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी सेवाएं संस्थान के लिए गर्व का विषय हैं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके कार्य को प्रेरणादायक बताते हुए चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।
