Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

सदैव याद किया जायेगा शिक्षा क्षेत्र में मोहम्मद खालिद का योगदान-अभय सिंह यादव
बस्ती। शनिवार को  उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ विकास खंड बनकटी अध्यक्ष अभय सिंह यादव एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष दुर्गेश राव के संयुक्त अध्यक्षता में संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय बनकटी के पूर्व प्रधानाध्यापक एवं ब्लाक ईकाई के पूर्व मंत्री स्वर्गीय मोहम्मद खालिद के पांचवीं पुण्य तिथि पर संविलीवन विद्यालय बनकटी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।
श्रद्धांजलि सभा का संचालन संगठन के मंत्री तथा विद्यालय के वर्तमान प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर शर्मा ने किया श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुये संघ के अध्यक्ष अभय सिंह यादव ने कहा कि स्वर्गीय मोहम्मद खालिद एक आदर्श शिक्षक थे।  उनके योगदान को  कभी भुलाया नहीं जा सकता है उनके द्वारा तमाम पढ़ाये हुए छात्र उच्च पदों पर पदासीन है   सबको साथ लेकर चलना आपसी सामंजस्य को मधुर बनाना उनका मुख्य लक्ष्य रहता था।
श्रद्धांजलि सभा को संरक्षक रामचन्द्र शुक्ल उपाध्यक्ष, कृष्ण बिहारी   पाण्डेय ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राम अक्षैबर चौधरी, आदित्यनाथ त्रिपाठी, मोहम्मद इकबाल, मारुफ खान, मंजेश राजभर, सौरभ त्रिपाठी, एवं मोहम्मद कामरान ने भी संबोधित करते हुये शिक्षक मोहम्मद खालिद के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से चन्द्रभूषण यादव, जसवंत कुमार, अरविंद यादव, दिग्विजय नाथ यादव, राज्य लक्ष्मी अग्रहरि, अनुपम यादव, दयानत, जाकिरा खातून खुशबू सौरभ कुमार त्रिपाठी वीरेंद्र प्रताप सिंह दीपक कुमार चौरसिया, अभिराम, उमराव, विपिन कुमार त्रिपाठी,  दिनेश कुमार, अनिल कुमार, गौरव चौधरी, सुधिर सिंह सहित अनेक लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शिक्षक मोहम्मद खालिद के योगदान को सराहा। कहा कि उन्होने सुयोग्य छात्रों की एक पीढी तैयार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *