Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती।दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, हवेली खास बस्ती ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यालय के इस शानदार प्रदर्शन से पूरे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इस वर्ष विद्यालय की छात्रा वैष्णवी ने 98.8% अंक प्राप्त कर टॉप किया और स्कूल का नाम रोशन किया। इसके अलावा अन्य मेधावी विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिनमें प्रमुख हैं— सुंदरम (96.8%), अर्पित राज (96.4%), अमन पटेल (95.6%), उत्कर्ष पटेल (96%), अमन कुमार (96%), अस्तित्व (95.5%), अदिति तिवारी (95.4%), सोनाक्षी (93.8%), साहिल शर्मा (93.8%), शुभ द्विवेदी (93.3%), अमिताभ शुक्ला (93%), माही (93%), मानवी (93%), सौरव (92%), अविनाश (91%), कुमकुम (91%), शशांक (90%), गौरव (90%), स्वासती (90%) और दिव्यांशी यादव (90%) शामिल हैं।
विद्यालय के कुल 38 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस शानदार परिणाम से अभिभावकों में भी उत्साह का माहौल है और उन्होंने विद्यालय की शिक्षा प्रणाली एवं अनुशासन की जमकर सराहना की।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
विद्यालय ने एक बार फिर अपने आदर्श वाक्य “शिक्षा और अनुशासन” को सार्थक करते हुए यह सिद्ध कर दिया कि निरंतर प्रयास और समर्पण से सफलता अवश्य मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *