Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही लिटिल फ्लावर्स स्कूल बस्ती के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय ने अपनी सफलता की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी शानदार परिणाम हासिल किया।
विद्यालय की छात्रा हर्षिता मौर्या ने 97.20% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कंप्यूटर विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। इसके साथ ही साक्षी अग्रहरि (96.60%), आर्यवीर सिंह (96.00%), मोहम्मद शाहिल (95.80%), शौर्य श्रीवास्तव (95.80%, सामाजिक विज्ञान में 100 अंक), मार्वन शंकर (95.60%, कंप्यूटर में 100 अंक),
वैभव शर्मा 95.40%, फातिमा खातून 94.80%, ऋषिक श्रीवास्तव 94.80%, शुभम चौधरी 94.60%, गार्गी सिंह 94.60%, सुमित जायसवाल 94.40%, अंशिका गुप्ता 94.20%, हमदान सुहैल – 94.00%, अर्पित पाल सिंह 94.00%, सृष्टि दूबे 94%, स्निग्धा शाही 93.80%, सचिन कुमार 93.%, नैन्सी चौधरी 92.80%, रूद्र त्रिपाठी 92.80%, अंशिका सिंह 92.80%, मन्तशा खातून 92.60%, गनेश श्रीवास्तव 92.60%, अंश सिंह 92.60%, शिशिर त्रिपाठी 92.60%, यशी 92.60%, ऋषभ चौधरी 92.40%, मोहम्मद अल्तमश 92.00%, जाह्नवी 91.80%, जोया यांसमिन 91.80%, अंश गोस्वामी 91.60%, माधव यादव 91.20% तथा कम्प्यूटर में 100 अंक, अनुभव चौधरी 91.20%, दिव्यांश वर्मा 90.60%, हर्षिता यादव 90.60%, दीपांश यादव 90.00%,
सहित कई छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए।विद्यालय के कुल 36 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 4 छात्रों ने विभिन्न विषयों में 100 में 100 अंक हासिल कर विशेष गौरव दिलाया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई और छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों के चेहरे खिल उठे।
परीक्षा परिणाम आने पर विद्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक सुरेन्द्र प्रताप सिंह एवं निदेशिका अपर्णा सिंह ने मेधावी छात्रों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रबंधक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय और छात्रों दोनों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इसे छात्रों के निरंतर परिश्रम और समर्पण का परिणाम बताया।
वहीं विद्यालय की निदेशिका अपर्णा सिंह ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि जिन छात्र-छात्राओं को अपेक्षित अंक नहीं मिल सके हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि आगे और अधिक मेहनत कर सफलता प्राप्त करनी चाहिए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना सिंह ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम होती है। उन्होंने सभी छात्रों को भविष्य में भी इसी लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
अभिभावकों ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय परिवार को दिया, जबकि शिक्षकों ने छात्रों और अभिभावकों के सहयोग को इसका मुख्य आधार बताया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक, तपन कुमार घोष, आशुतोष पाल, संदीप सिंह, रमाकांत द्विवेदी, अरुण भट्ट, तैयब हुसैन, शुभम, संध्या तिवारी, अभय कुमार, विशाल, विकास, श्रीकांत, अभिषेक, जे. पी. यादव, तथा समन्वयक राजमणि वर्मा, प्रीति अस्थाना, मधु सिंह, तन्मय , साक्षी पाण्डेय, अर्पिता, साक्षी गुप्ता, निष्ठा , वैभव पाण्डेय, आनन्द आर्या, गुरप्रीत, पूजा जायसवाल, रीना त्रिपाठी, सुभाष मणि त्रिपाठी सहित विद्यालय परिवार के अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *