बस्ती। शनिवार को पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एण्ड आयुष पैरा मेडिकल कालेज गोटवा के प्रबंधक वरिष्ठ चिकित्सक, समाजसेवी डा. वी.के. वर्मा ने खोखो इण्डिया खेल प्रतियोगिता में जूनियर नेशनल खिलाड़ी की विजेता खुशी वर्मा, रजत पदक विजेता अर्तिका मिश्रा और भार्गवी सिंह को प्रशस्ति पत्र, शील्ड और नकद सहयोग राशि देकर खिलाड़ियों का हौसला बढाया।
विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुये डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि इस बार खो-खो को इतनी बड़ी पहचान मिली है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों का मनोबल काफी बढ़ा है। यह जीत पारंपरिक खेलों के लिए एक नया सवेरा है। ग्रामीण प्रतिभाओं को सशक्त मंच मिली है। मिट्टी के मैदानों से निकलकर चमकने वाले खिलाड़ियों का संघर्ष सराहनीय है। यह जीत भारतीय खो-खो खिलाड़ियों के लिए न केवल सामाजिक बल्कि पेशेवर रूप से भी एक बड़ा प्रोत्साहन है।
इस अवसर पर खोखो एसोसिएशन के सचिव राम सिंह, रणजी खिलाड़ी वीरेन्द्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।