बस्ती: जनपद के बड़ेवन क्षेत्र में स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, चिकित्सक और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के शुरू होने से आसपास के लोगों को बेहतर और सुलभ इलाज मिल सकेगा, जिससे उन्हें दूर शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।
अस्पताल के प्रबंधक अब्दुल कयूम ने बताया कि ग्लोबल हॉस्पिटल में अनुभवी डॉक्टरों की टीम उपलब्ध है और यहां सामान्य चिकित्सा के साथ-साथ सर्जरी, अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी, एक्स-रे, ईसीजी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य कम खर्च में बेहतर इलाज मुहैया कराना है, ताकि हर वर्ग के लोग लाभान्वित हो सकें।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अस्पताल की सुविधाओं की सराहना की और इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।