Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती: पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा उर्मिला एजुकेशन एकेडमी की दसवीं की छात्रा नित्या कसौधन को एक दिन की थानेदार बनाया गया। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ शालिनी सिंह द्वारा नित्या कसौधन को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। तथा प्रभारी निरीक्षक की कुर्सी पर बैठाया गया, प्रभारी निरीक्षक के रूप में नित्या कसौधन ने महिला थाने के कार्यों को देखा कि किस प्रकार महिला थाने का कार्य किस प्रकार संपादित होते है। प्रभारी निरीक्षक के रूप में छात्रा द्वारा मालखाने का निरीक्षण, हवालात का निरीक्षण एवं मिशन शक्ति केन्द्र के कार्यों को देखा गया। प्रभारी निरीक्षक के रूप में थाने पर आए फरियादियो की फरियाद सुनी गई। इसके साथ ही 8 अन्य छात्राओ को क्रमशः एक छात्रा को दिवसाधिकारी, एक छात्रा को कंप्यूटर ऑपरेटर, एक छात्रा को मुंशी के रूप में नियुक्त किया गया। सिद्धि पाण्डेय को IGRS व परिधि पाण्डेय को CCTNS के कार्य से अवगत कराते हुए तथा 04 छात्राओं को हेल्पडेस्क की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही छात्राओं को बॉडीप्रोटेक्टर, हेलमेट पहनाकर और डंडा देकर क्षेत्र भ्रमण कराया गया। जिसके साथ साइबर अपराधों, मिशन शक्ति केन्द्र, एंटी रोमियो स्क्वॉड की विधिवत जानकारी दी गई। इस अवसर पर महिला थाने का समस्त स्टॉप उपस्थित था। छात्राओं द्वारा बेहद प्रसन्नता प्रगट की गई। महिला थाने को कार्य प्रणाली को करीब से देखने का अवसर मिला। छात्राएं बेहद उत्साहित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *