Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। पचपेड़िया रोड स्थित देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल एवं यूरो किड्स में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर उत्सव के माहौल में सजा रहा और अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक अमरमणि पांडेय एवं प्रधानाचार्या अर्चना पांडेय के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सरस्वती वंदना के पश्चात वार्षिक परीक्षाफल की औपचारिक घोषणा की गई। जैसे ही परिणाम घोषित किया गया पूरा विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। प्ले-वे से लेकर कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। मेधावी विद्यार्थियों को पदक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिसमें प्रमुख उपलब्धियाँ इस प्रकार रहीं। कक्षा नर्सरी से वैष्णवी (95.25%)अंक
पाकर प्रथम स्थान,यूकेजी (जूनियर) की श्रेया वर्मा (96.83%) अंक पाकर प्रथम स्थान,यूकेजी (सीनियर) प्रतुल सिंह (95.62%) अंक पाकर प्रथम स्थान, कक्षा 3 की आराध्या सिंह (96.5%) प्रथम स्थान एवं कक्षा 8 की महिमा (91.77%) अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक अमरमणि पांडेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, यह निरंतर अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। असफलता भी सफलता की सीढ़ी है, इसलिए निरंतर प्रयास करते रहें।
प्रधानाचार्या अर्चना पांडेय ने अभिभावकों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “बच्चों के सर्वांगीण विकास में घर और विद्यालय दोनों की समान भूमिका होती है। शिक्षा केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है।” उन्होंने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को आगामी सत्र के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *