बस्ती-जनपद बस्ती के सभी मस्जिदों में शांति पूर्ण तरीके से अता की गई खास नमाज।अमन-चैन के लिए मांगी गई दुआ। सभी भाईयो ने नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद के त्यौहार पर हिंदूं भाई भी बड़े प्रेम से सभी मुस्लिम भाईयो के यहाँ सेवई खाने जाते है,और गले मिलकर मुबारक बाद देते है,भारत जिसमे सभी त्यौहार सभी समुदाय के भाई मिलकर खुशी से त्यौहार को मनाते है। और आपस मे सभी गिले शिकवे मिटा कर एक दूसरे के साथ भाईचारा बनाकर मिलकर रहते है। क्योकि भारत हमेशा अमन चैन का देश रहा है। ईद के त्यौहार पर जरूरतमंदों को मदद करते है। घरों में खुशियों का माहौल चाँद देखने के बाद से होने लगता है। इसी क्रम में जमदाशाही की मस्जिद में बड़े ही सादगी के साथ नमाज पढ़ी गई और एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी गई इस संदर्भ में जानकारी देते हुए साउघाट प्रथम के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी व एआईएमआईएम के पदाधिकारी अब्दुल कलाम ने बताया कि ईद का त्यौहार बड़े ही खुशनुमा माहौल में मनाया गया और बड़ी संख्या में हिंदू भाई भी इस खुशी के माहौल में शरीक हुए। इस अवसर पर बदरे आलम, आफताब आलम ,मोहम्मद कलीम, मोहम्मद नूर हसन, मतलूब आलम, कल्लू प्रधान मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ जिला मुख्यालय पर एआईएमआईएम के जिला सचिव मोहम्मद यूसुफ के द्वारा दरियाखां स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ी गई, तथा एक दूसरे को मुबारकबाद भी दी गई, इस अवसर पर मोहम्मद फहाद ,मोहम्मद नदीम, मोहम्मद जैद, ताबिश खान, मोहम्मद साद सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।