Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती-समाजवादी पार्टी बस्ती विधानसभा 309-रुधौली की मासिक बैठक विधानसभा क्षेत्र के संतराम चौधरी श्रीमती राजकली देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दसिया बस्ती मे सम्पन्न हुआ।

बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष मो० उमर जी,और संचालन विधानसभा महासचिव रामतीरथ यादव ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लोकप्रिय विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी जी रहे, बैठक मे माननीय विधायक जी ने मुख्य रूप से अगामी 15 मार्च को मान्यवर कांशीराम साहब की जंयती पर *आफिसर्स क्लब बस्ती* मे आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा करते हुए, मतदाताओ के वोट को सुरक्षित करने के लिए बीएलओ के साथ मिलकर सहयोग करने के लिए कहा। जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र यादव,जिला सचिव प्रभाकर वर्मा, विधायक प्रतिनिधि कुलदीप मौर्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य फूलचन्द्र चौधरी ने भी बैठक को सम्बोधित किया।
बैठक मे मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा के विधानसभा अध्यक्ष बदरूल हसन,धर्मेंद्र चौधरी, लक्ष्मण चौरसिया,प्रदीप नरायण मिश्र,आशीष उपाध्याय,विवेक यादव, राम प्रकाश निषाद,पप्पू यादव,भजनलाल यादव,राम आसरे,सुभाष चंद्र,दिलीप यादव, बब्बू खान,पतिराम चौधरी सहित पार्टी के कार्यकर्त्ता पदाधिकारी बड़ी संख्या मे बैठक मे उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *