Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती रेलवे स्टेशन रोड स्थित श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स के ओनर अच्युत अग्रवाल द्वारा सोमवार को बस्ती शहर में प्रसिद्ध दो पहिया वाहन ब्रांड रॉयल एनफील्ड का शोरूम प्रारंभ किया गया है. इस अवसर पर पूरे विधि विधान के साथ पूजा पाठ कर भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें शहर के कई सम्मानित नागरिकों, व्यापारियों तथा मोटरसाइकिल प्रेमियों की उपस्थिति दर्ज हुई है. उद्घाटन समारोह के साथ ही यह शोरूम बस्ती में चर्चा का केंद्र बन गया है.

राम मनोहर अग्रवाल ने किया उद्घाटन समारोह

अच्युत अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान बताया कि श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स में आयोजित इस कार्यक्रम की प्रारंभ वैदिक मंत्र तथा पूजा अर्चना से संपन्न हुआ है. पुजारी द्वारा पारंपरिक रिति रिवाज के साथ शोरूम का विधवत उद्घाटन करवाया गया है. इसके बाद उपस्थित अतिथियों ने शोरूम का निरीक्षण किया तथा यहां उपलब्ध विभिन्न मॉडलों की जानकारी प्राप्त की है. इस अवसर पर शोरूम के संचालक ने सभी अतिथियों तथा सहवासियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि बस्ती के लोगों को अब अपने शहर में ही विश्वसनीय तथा प्रतिष्ठित ब्रांड रॉयल एनफील्ड की सभी प्रमुख मोटरसाइकिल उपलब्ध हैं. ग्राहकों को यहां उचित कीमत पर बेहतरीन सुविधाओं के साथ बाइक उपलब्ध कराई जाएगी. हमारा उद्देश्य बस्ती तथा आसपास के क्षेत्र के युवाओं और बाइक प्रेमियों को बेहतर सेवा तथा विश्वसनीय वाहन उपलब्ध कराना है. शोरूम में ग्राहकों के लिए बाइक की खरीद, फाइनेंस सुविधा, सर्विस तथा स्पेयर पार्ट्स की भी व्यवस्था की जा चुकी है. जिसमें लोगों को एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं आसानी से प्राप्त हो पाएंगी. इस कार्यक्रम में उपस्थित कई गणमान्य लोगों ने नए शोरूम के उद्घाटन पर खुशी व्यक्त करते हुए बताया है की बस्ती में इस तरह के प्रतिष्ठित ब्रांड के शोरूम खुलने से शहर के व्यापार तथा रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा. इसके साथ ही स्थानीय लोगों को अब बाइक खरीदने के लिए बड़े शहरी की तरफ नहीं जाना पड़ेगा.

बाइक प्रेमियों के लिए खुशखबरी

मीडिया से बातचीत करने के दौरान अच्युत अग्रवाल ने कहा है कि शोरूम को आकर्षक तरीके से भी सजाया गया था. बड़ी संख्या में शहर के लोग तथा युवा बाइक प्रेमी शोरूम में पहुंचकर नई-नई बाइक को देखने तथा उनके फीचर्स के बारे में जानकारी लेने में काफी उत्साहित दिखाई दिए हैं. कई लोगों ने इस खास मौके पर ही बुकिंग करने में भी रुचि दिखाई है. उद्घाटन समारोह के बाद उपस्थित अतिथियों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई थी. पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह तथा खुशी से भरा रहा है. शहर के लोगों ने अच्युत अग्रवाल को शोरूम की शुरुआत के लिए लख-लख बधाइयां दी और शुभकामनाएं भी व्यक्त किया है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. बस्ती में रॉयल एनफील्ड के इस नए शोरूम के प्रारंभ होने से शहर के ऑटो मोबाइल बाजार को नई दिशा मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है. वहीं बाइक प्रेमियों के लिए यह शोरूम एक नया आकर्षण का केंद्र बन गया. जहां उन्हें अपने पसंद की बुलेट मोटरसाइकिल अब अपने ही शहर में आसानी से उपलब्ध होगी. इस कार्यक्रम में विमल गोयल, प्रमोद गाड़िया, विनोद सचदेवा, अशोक सिंह, बजाज एजेंसी के प्रोपराइटर रवि चौधरी, होरा मोटर के प्रोपराइटर, सुशील हीरो के प्रोपराइटर प्रेम कुमार अग्रवाल, श्रीराम फाइनेंस से मनोज सिंह, राम मनोहर अग्रवाल,

पवन कुमार अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, सागर अग्रवाल मौजूद रहे.

 आए हुए सभी आगूँतको का राम मनोहर अग्रवाल पवन कुमार अग्रवाल हार्दिक स्वागत करते हुए सबका अभिनंदन आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *