?????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????
Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

महिलाओं में सिलाई मशीन, एक रूपये में अल्ट्रासाउंड, डायग्नोसीस और एक्सरे की सुविधा देने की घोषणा
पहल के संरक्षक मनीष मिश्र का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत
बस्ती। शनिवार को  पं. अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में समाजसेवी और पहल संस्था के संरक्षक मनीष मिश्रा  द्वारा 100 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सिल्क की साड़ी और 501 रूपये नकद वितरण कर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उनका उत्साहवर्धन किया।   इसके साथ ही मनीष मिश्रा द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क वीर सावरकर डिजिटल लाइब्रेरी के बच्चों ने मनीष मिश्रा के सम्मान में उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।  कुछ बच्चियों ने लाइब्रेरी और अपनी आगे की शिक्षा के संबंध में उनसे कुछ मांगे भी रखी, जिन्हें उन्होंने मंच से ही सहर्ष स्वीकार किया और उसे पूरा करने का वचन भी दिया। एक बच्ची जिसने यूपीपीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की, उसने जब मुख्य परीक्षा की पढ़ाई के लिए संसाधनों के अभाव का जिक्र किया, तो मनीष मिश्रा ने उसे हिंदी साहित्य के देश के सबसे बड़े शिक्षकों में से एक, विकास दिव्यकीर्ति का कोर्स मुफ्त में उपलब्ध कराने की घोषणा की। इतना ही नहीं उन्होने देश के शीर्ष शिक्षकों से सीधा विद्यार्थियों का सम्पर्क कराने की भी उन्होंने घोषणा की।
साड़ी वितरण के दौरान एक भावुक क्षण तब देखने को मिला जब मनीष मिश्रा ने वंचित और गरीब समुदाय से आने वाली महिलाओं को साड़ी और नकद वितरित करते हुए उनके पैर छुए। महिलाओं ने भावुक होकर अपना आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में मनीष मिश्रा ने बस्ती के ग्रामीण और शहरी हर तरह की पृष्ठभूमि से निकले युवाओं, जो सोशल मीडिया पर बस्ती का नाम रोशन कर रहे हैं उनको सम्मानित किया। कार्यक्रम में मनीष मिश्रा ने अपनी भविष्य की योजनाओं की घोषणा करते हुए अप्रैल माह में 1000 महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित करने की, तथा मई माह में वीर सावरकर सेवाश्रम की शुरुआत की भी घोषणा की, जिसमें केवल एक रूपये में अल्ट्रासाउंड, डायग्नोसीस और एक्सरे की सुविधाएँ बस्ती की जनता के लिए उपलब्ध रहेंगी। इस कार्यक्रम में पहल के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अभिषेक प्रियदर्शी , पहल के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष  जी डी मिश्रा आलोक पाण्डेय के साथ ही बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *