Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

नगर पंचायत बनकटी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर अरविंद पाल ने होली पर्व पर देशवासियों को दी बधाई, सामाजिक समरसता का दिया संदेश।

बस्ती। नगर पंचायत बनकटी कार्यालय में आज अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर अरविंद पाल ने पत्रकार साथियों के साथ आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समस्त देशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
इंजीनियर अरविंद पाल ने अपने संदेश में कहा कि रंगोत्सव का यह पावन पर्व सभी के जीवन में उमंग, आनंद और उल्लास का संचार करे। उन्होंने कामना की कि प्रत्येक परिवार सुख, समृद्धि और सौभाग्य से परिपूर्ण रहे तथा समाज में आपसी सौहार्द और एकता की भावना और मजबूत हो।
उन्होंने कहा कि होली हमें आपसी मनमुटाव भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और रिश्तों को मजबूत करने का संदेश देती है। वर्तमान समय में जब समाज को एकजुट रहने की आवश्यकता है, ऐसे में यह पर्व हमें प्रेम और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि होली का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा सामाजिक मर्यादाओं का पालन करें। उन्होंने कहा कि त्योहारों की असली खूबसूरती तभी है जब सभी मिलजुलकर सुरक्षित और संयमित तरीके से इसे मनाएं।
इस अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र के अन्य वरिष्ठ गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम का समापन आपसी बधाइयों और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। उपस्थित लोगों ने होली को रंग, उमंग, हर्षोल्लास और उत्सव-आनंद का प्रतीक बताते हुए समाज में प्रेम और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *