Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। शुक्रवार को  विधायक दूधराम ने महादेवा विधानसभा क्षेत्र के मेहड़ा, मनिकवरा और शोभन पार गांवों में बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण, विशेष मरम्मत कार्य का पूजन के साथ  शुभारंभ किया।
विधायक दूधराम ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए बेहतर सड़क व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण से न केवल ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़े कार्यों में भी तेजी आएगी। “हमारा प्रयास है कि क्षेत्र का कोई भी गांव विकास से अछूता न रहे,।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में रास्ते की स्थिति अत्यंत खराब हो जाती थी, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर उमेश चौधरी, राजेश चौधरी, इंद्रेश चौधरी, ज्ञानचंद चौधरी, अमर सिंह, गिरजेश भारती, पवन चौधरी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही। नागरिको ने  विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में विकास की रफ्तार और तेज होगी तथा आसपास के गांवों को भी इसका लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *