Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। गुरूवार को प्रेस क्लब सभागार में क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय और पदाधिकारियों के संयोजन में पत्रकारों के लिये निःशुल्क  चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 120 लोगों को उपचार, शुगर, वी.पी., हीमोग्लोबिन की जांच के साथ ही निःशुल्क एलोपैथ और होम्योपैथ की दवायें उपलब्ध करायी गयी। क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय और  महामंत्री महेन्द्र तिवारी ने बताया कि पत्रकारों उनके परिजनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिये समय-समय पर शिविर कराये जाते हैं।
चिकित्सा शिविर में पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल के प्रबंधक एवं जिला चिकित्सालय के आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा, डा. राजेश चौधरी, डा. एस.के. त्रिपाठी, डा. अतुल श्रीवास्तव, डा. कमल वर्मा, डा. एच.आर.वर्मा, डा. नरेन्द्र चौधरी, डा. राजेश पटेल के साथ ही स्वास्थ्य कर्मी जिला अस्पताल की अंजू सिंह, कीर्ति आनन्द, इमरान, संजय, अभिषेक के साथ ही पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल गोटवा के  मनीष चौधरी, विकास चौधरी, मनीष राना, आदर्श गुप्ता, शंकर यादव, जग प्रसाद, चित्रसेन पाण्डेय आदि ने योगदान दिया।
निःशुल्क चिकित्सा शिविर को सम्पन्न कराने में प्रकाश चन्द्र गुप्ता, वशिष्ठ पाण्डेय, राघवेन्द्र प्रसाद मिश्र, राजेश पाण्डेय, विपिन बिहारी त्रिपाठी, संजय विश्वकर्मा, सर्वेश श्रीवास्तव, राजेन्द्र उपाध्याय पदाधिकारियों के साथ ही जयन्त मिश्र, पुनीत ओझा, अमर सोनी, अनिल पाण्डेय,ऋतिक कुमार, आनन्द गौतम, राकेश त्रिपाठी आदि ने योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *