Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
अब वैज्ञानिक ढंग से होगा कचरों का निस्तारण
बस्ती। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष  नेहा वर्मा ने सिविल लाइन छोटी चांदमारी के निकट एफ.एस.टी.पी. ‘फीकल स्लड्ज ट्रीटमेंट प्लांट’ का विधिवत उद्घाटन किया गया। कहा कि आम जनमानस को संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखने और शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। नेहा वर्मा ने कहा कि हमारा लक्ष्य बस्ती को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना है। इस प्लांट के जरिए हम वैज्ञानिक पद्धति से गंदगी का निस्तारण करेंगे, जिससे संक्रामक बीमारियों पर लगाम लगेगी।
कहा कि अब मशीनों से कचरां का  वैज्ञानिक निस्तारण होगा। इस प्लांट के शुरू होने से अब शहर से निकलने वाले फीकल स्लड्ज (सेप्टिक टैंक की गंदगी) का मशीनों के माध्यम से सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा। इससे न केवल गंदगी से मुक्ति मिलेगी, बल्कि जल प्रदूषण और बीमारियों के खतरे में भी भारी कमी आएगी। नागरिकों की सुविधा के लिए नगर पालिका ने एक विशेष व्यवस्था शुरू की है। अब आम जनमानस टोल-फ्री नंबर 1533,14420  पर कॉल करके मशीन के माध्यम से अपने घरों के सेप्टिक टैंक की सफाई करवा सकते हैं। अब नागरिकों को निजी टैंकरों के भरोसे नहीं रहना होगा। नगर पालिका स्वयं 2300 की निर्धारित दर पर घरों से फीकल स्लड्ज कलेक्ट करने का कार्य करेगी। इस सुलभ सुविधा का उद्देश्य शहर के हर नागरिक को स्वच्छता के इस अभियान से जोड़ना है।
उद्घाटन अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा, सभासद अमरावती देवी, राजन कुमार, रोली, इंद्रावती देवी,विद्यावती देवी, ममता,रविन्द्र कुमार, मो0 इद्रीश,मु0 अयूब,दिनेश गुप्ता,निर्मला देवी,मंजू श्रीवास्तव,निर्मला,पंकज कुमार        चौधरी, अभिजीत सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय,सर्वेश यादव, जगदीप श्रीवास्तव,कृष्ण कुमार, रुकसाइया खातून,गौतम यादव,प्रफुल्ल श्रीवास्तव,परमेश्वर शुक्ला उर्फ पप्पू,शाहजहां,रमेश गुप्ता , सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अवधेश कुमार यादव, अवर अभियंता जल अर्चना कुमारी ,अमरेंद्र प्रताप सिंह मण्डल कार्यक्रम प्रबंधक  सनी गौतम जिला कार्यक्रम प्रबंधक और प्रिया यादव (प्रोजेक्ट एनालिस्ट) आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम में समस्त सफाई नायक एवं अन्य नगर पालिका कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस नई व्यवस्था को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *