बस्ती-रविवार को संत रविदास जयंती पर विधानसभा बस्ती सदर क्षेत्र में अस्पताल चौराहे पर स्थापित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर श्रद्धा और उत्साह के साथ लोगो ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवराम कन्नौजिया ने कहा कि संत रविदास ने लोगों को मन की ताकत को समझाते हुए अपने दोहों के जरिए जो सीख दी, वो आज भी लोगों को जीवन जीने की सही दिशा प्रदान कर रही है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में बनवारी लाल और विश्राम राव ने कहा कि संत रविदास ने समानता, भाईचारा और सामाजिक न्याय का संदेश दिया, जिसे आज के समाज में आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि हम संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलें तो समाज से भेदभाव, अशिक्षा और कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है।बसपा नेता सचिन श्रीवास्तव ने विशेष रूप से युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने बच्चों को शिक्षा की ओर अग्रसर करने की अपील की। वही पर सभी ने एक स्वर में कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है और शिक्षित समाज ही अपने अधिकारों को पहचान सकता है। इस मौके पर भाजपा अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम,उदयभान, कल्पनाथ बाबू,लाल जी कनौजिया,अमरनाथ गौतम,चंद्रशेखर मुन्ना, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।