Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के प्रांगण में आज से चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंध निदेशक विनय शुक्ल, प्रधानाचार्या शशिप्रभा त्रिपाठी एवं मुख्य अतिथि डॉ. राजन शुक्ल द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रतियोगिता के पहले दिन विद्यालय के नन्हे छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्साहपूर्वक प्रदर्शन किया। बच्चों के लिए दौड़, बैलून रेस सहित अन्य मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
मुख्य अतिथि डॉ. राजन शुक्ल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि इससे अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का भी विकास होता है।
विद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी कि आगामी तीन दिनों में सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए कबड्डी, खो-खो एवं एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक संजय प्रजापति, अमित लाल, रूद्र प्रताप सिंह, अमन मिश्रा, अध्यापिकाएँ निष्ठामणि, सुजाता, आकृति, पूनम, दिपाली, अर्चना, रंजना यादव, मिनाक्षी मिश्रा, सतनाम कौर, कविता, सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *