Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती- 26 जनवरी 2026को आर0 सी0 सी0 पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।
सर्वप्रथम प्रबंधक शैलेश चौधरी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। अपने बच्चो तथा शिक्षको को सम्बोधित करते हुए बताया कि गणतंत्र का जीवन में बड़ा महत्व है जिसको बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके उपरान्त दीप प्रज्जवल के साथ सास्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ ।
बच्चों द्वारा देशभक्ति के कई कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमे छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम बहुत ही आकर्षक रहा। गणेश वंदना, वंदे मातरम, जज्बा, शिव तांडव ,जिस देश में, तूफान आदि प्रोग्राम हुआ जिसमें शालु , समीक्षा, आकांक्षा, आराध्य,आद्य मानी, सावनी, अंश वर्मा , प्रांजल, अभिषेक,अभिराज, आरुषि अंशी, व्योम, रुबा मंजर, दिव्यांश, आराध्य पटेल, अग्रिमा, अंशिका, आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम बहुत ही रोचक रहा। बीच – बीच में बच्चो द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया ।
इसी क्रम में प्रबंधक  शैलेश चौधरी ने अपने विचारो को प्रस्तुत किया तथा गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा जिसमें उप प्रधानाचार्य  विजय प्रकाश चौधरी तथा शकीना बानों ,प्रियंका चौधरी, रश्मि सिंह , राज शुक्ला, सरिता, के डी यादव,सहित सभी अध्यापकों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *