Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती।दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बस्ती में आज 76वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक श्री जे.पी. सिंह, निदेशक श्रीमती बीना सिंह, उनके पुत्र श्री यश विक्रम सिंह तथा प्रधानाचार्य श्री गोपाल त्रिपाठी द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इसके उपरांत देश की महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान के पश्चात अनुशासित मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित सभी जनों को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में कक्षा 11 के छात्र युवराज पाण्डे, कक्षा 9 की छात्रा आश्वि त्रिपाठी, कक्षा 4 के अप्रतिम, कक्षा 2 की स्वरा तथा कक्षा 5 के छात्र सिद्धार्थ मिश्रा द्वारा ओजस्वी भाषण, प्रभावशाली उद्बोधन एवं राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण गीत प्रस्तुत किए गए, जिनकी सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री जे.पी. सिंह ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों पर प्रकाश डाला तथा संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के योगदान के बारे में विस्तार से बताया। वहीं विद्यालय की निदेशक श्रीमती बीना सिंह ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य श्री गोपाल त्रिपाठी ने भी सभी को शुभकामनाएँ देते हुए एक अच्छा इंसान और आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य श्री ए.एच. अंसारी, कोऑर्डिनेटर श्री वेद प्रकाश सिंह, हर्षिता पाण्डेय, भूपेन्द्र त्रिपाठी, वंदना पाण्डेय, शिवेन्द्र त्रिपाठी, अंगद चौरसिया, प्रशांत त्रिपाठी, क्षमा उपाध्याय, आयशा, पूजा, सुचिता, पूर्णिमा, अवनीश पाठक, दिनेश यादव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन सीसीए इंचार्ज कुमारी दिव्या त्रिपाठी द्वारा किया गया, जिनका संचालन अत्यंत सराहनीय रहा। उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने उनके कुशल संचालन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *