Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में वाल्टरगंज के मिल कर्मचारी और मिल प्रबंधन की बैठक एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मिल कर्मचारियों के लंबित भुगतान व गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर वाल्टरगंज चीनी मिल गेट पर चल रहे धरने के संबंध में वार्ता किया गया। मिल प्रबंधन और कर्मचारियों की बैठक सकारात्मक रही।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने लंबित वेतन भुगतान को लेकर गंभीरता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों एवं मिल प्रबंधन के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। और कहा की इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने मिल प्रबंधन से स्पष्ट शब्दों में कहा कि मिल कर्मचारियों का बकाया वेतन जल्द से जल्द दे दिया जाए।आगे कहा कि भाजपा सरकार सभी के हितों के लिये कार्य करती है। वार्ता के दौरान मिल प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर सारे भुगतान की रिपोर्ट तैयार कर ली जायेगी।उसके बाद कर्मचारियों का भुगतान कर दिया जायेगा।
बैठक में मुख्य रूप से कर्मचारी नेता महेश पाण्डेय, जयपाल राठौर, कमलेश पटेल, अंगद वर्मा, अनिल पटेल, वीरेंद्र वर्मा, जनार्दन सिंह सहित बड़ी संख्या में मिल कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *