बस्ती-उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद बस्ती का एक प्रतिनिधिमंडल प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष उदय शंकर शुक्ला जी के नेतृत्व में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु प्रसाद त्रिपाठी का बस्ती की सीमा पर गोरखपुर से आते समय मूड़ घाट चौराहे पर हर्रैया में संतोष शुक्ल जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में पराग रेस्टोरेंट पर अपने संगठन के पदाधिकारीयों ,,सहित जोरदार स्वागत किया साथ ही आपके साथ भगवान राम की धरती अयोध्या में पधारे हम सभी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पांडे जी से मुलाकात अयोध्या में साने अवध रिजार्ट पर हुई ,मुलाकात के दौरान बस्ती एवं अयोध्या जनपद के गणमान्य पदाधिकारी साथियों ने अभिमन्यु प्रसाद त्रिपाठी जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे जी का भव्य स्वागत किया स्वागत के क्रम में जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ला नें राष्ट्रीय अध्यक्ष से टेट प्रकरण के संदर्भ में वार्ता किया वार्ता के क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे नें कहा हमारा आप सबका संगठन पुरजोर तरीके से टेट प्रकरण में दमदारी से पैरवी कर रहा है,, बहुत जल्दी ही सकारात्मक परिणाम आप सभी को देखने को मिलेगा सभी पदाधिकारियों से कहना है कि विश्वास करें आप संगठन पुर जोर तरीके से आप सभी के लिए लाडा़ई लड़ रहा है,, आप सब संगठन का साथ बनाएं रखें,,जीत आप सब की होगी,,इसी क्रम में अभिमन्यु प्रसाद प्रसाद तिवारी ने दोनों जनपदों के आए हुए पदाधिकारी साथियों को आशीर्वाद देकर बधाई देते हुए कहा आप सब की लड़ाई में ईश्वर अवश्य मदद करेंगे साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे के अथक प्रयास से आप लोगों को निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।। इस दौरान जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ला नें बताया कि संगठन के प्रमुख गणमान्य पदाधिकारी में बस्ती से जिला अध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल के नेतृत्व में बस्ती से वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद दुबे , जिला उपाध्यक्ष पाटेश्वरी निषाद , जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ल , जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय ,उदय शंकर पाण्डेय ,व अयोध्या जनपद से जिला अध्यक्ष अवधेश यादव ,
अशोक वर्मा ,जिलामंत्री। फूलचंद्र सरोज ,जिला कोषाध्यक्ष, , उमाशंकर ब्लॉक संयोजक सोहावल, ब्लॉक संयोजक बीकापुर,शैलेन्द्र यादव । शंकर प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।।