बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों रेलवे स्टेशन , बस स्टैंड , जिला अस्पताल , मालवीय रोड , कचहरी आदि क्षेत्रों का रात्रि में भ्रमण कर कंबल तथा नंगे पांव घूमते बच्चों एवं महिलाओं में चप्पल का वितरण किया गया। क्लब के द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि इस प्रचंड ठंडक में असहाय लोगों की मदद की जाए रोटेरियन डॉक्टर सूर्यांश ओझा के द्वारा महिलाओं एवं बच्चों में चप्पल का वितरण लगातार किया जा रहा है
रोटेरियन लक्ष्मीकांत पांडेय ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और असहाय वर्ग को राहत पहुंचाना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। ऐसे सेवा कार्यों से समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और मानवीय संवेदनाओं को बल मिलता है। कंबल और चप्पल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। लाभार्थियों ने इस नेक पहल के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
रोटेरियन राजेश ओझा ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा और जनकल्याणकारी कार्य निरंतर किए जाएंगे, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंच सके।
कंबल वितरण अवसर पर क्लब अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह , सचिव कलीमुल्लाह खान , कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता , रोटेरियन अच्युत अग्रवाल , रोटेरियन कौशल कुमार पांडेया, रोटेरियन डॉक्टर अंकित चतुर्वेदी , सुभाष चंद्र अग्रहरी , डॉ प्रमोद कुमार चौधरी , नरेश कुमार सड़ाना , रोटेरियन डॉ राजेश कुमार त्रिपाठी , रोटेरियन राघवेंद्र राम साहू , चार्ट अध्यक्ष रोटेरियन मुनीरूद्दीन अहमद , चार्ट सचिव रोटेरियन लक्ष्मीकांत पांडेय , रोटेरियन अमरमणि पांडेय के द्वारा बढ़-चढ़कर सहयोग किया जा रहा है