Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती। सोमवार को आदर्श नगर पंचायत नगर में स्वामी विवेकानन्द की जयंती बनाई गई। पोखरनी चौराहा स्थित विवेकानंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर  बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के बताएं रास्ते पर चलकर विकसित भारत की कल्पना साकार हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने वाले स्वामी विवेकानंद युगों युगों तक युवाओं के प्रेरणास्रोत रहेंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विवेकानंद जी के विचारों का भारत बनाने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।  जनपद में स्वामी जी की प्रथम मूर्ति स्थापना के लिए उन्होंने नगर पंचायत नगर बाजार की सराहना किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता अमरेश पाण्डेय, अनिल श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, सभासद तुलसीराम, विजय जायसवाल, विजय साहनी, संजय सोनकर, देवेश धर द्विवेदी, अनुराग द्विवेदी, सूरज द्विवेदी, श्रुति अग्रहरि, दिलीप शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *