Spread the love

 

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती । शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं वरिष्ठ समाजसेवी राकेश श्रीवास्तव के पिता स्वर्गीय रमेश चंद्र श्रीवास्तव जी की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बस्ती शहर स्थित होटल क्लार्क इन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय रमेश चंद्र श्रीवास्तव जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरांत समाजसेवा के उद्देश्य से जरूरतमंद लोगों के बीच भंडारे व कंबल वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें हज़ारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर होटल क्लार्क इन के मालिक राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि उनके पिता सदैव सेवा, सरलता और मानवता के मूल्यों में विश्वास रखते थे और उनकी स्मृति में किया गया यह सेवा कार्य उन्हीं आदर्शों को समर्पित है।
उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना ही उनके पिता को सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
समाजसेवी आशीष श्रीवास्तव आशु ने कहा की अपने पिता की ग्यारहवीं पुण्यतिथि पर शत-शत नमन और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। और उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते और संस्कारों को हमेशा साथ लेकर आगे बढ़ता रहूँगा। आपकी यादें हमारे दिलो में हमेशा बनी रहेगी, हम सब पर आपका आशीर्वाद बना रहे।
भंडारे व कंबल वितरण में मुख्य रूप से अशोक सिंह, रिंकू श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, कात्यायनी पांडेय, राजकुमार पांडेय, जयंत मिश्रा, प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, राय अंकुरम श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *