Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती-अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बस्ती  के तृतीय संस्करण का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी चांदनी चौधरी और मनोज कुमार चौधरी, डॉ रोली सिंह द्वारा किया गया।

पहला मैच इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बस्ती और जलेबीगंज के बीच खेला गया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

जलेबी गंज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 164 रन बनाकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को 165 रन का लक्ष्य दिया जिसमें नीरज शुक्ला ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 102 रन बनाए और ओपनर सुमित ने 32 रन की पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करती हुई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम 81 रन पर ही ढेर हो गई और जलेबीगंज की टीम 81 रन से विजई हुई।

दूसरा मैच भानपुर और केडीसी 11 के बीच खेला गया भानपुर में गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

केडीसी 11 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 78 रन का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करती हुई भानपुर की टीम ने चार विकेट खोकर मैच को जीत लिया।

तीसरा तीसरा मैच क्वार्टर फाइनल जलेबीगंज और भानपुर के बीच खेला गया

भानपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में67 रन का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य पीछा करती हुई जलेबीगंज की टीम 5 विकेट खोकर आठवें ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया।

आयोजन में शिवांग सिंह ,पंकज चौधरी, अंशुल पटेल, रवि तिवारी, ज्ञान उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया।

स्कोरर जलमनी चौहान, लाइव प्रसारण आफताब आलम, कॉमेंटेटर पुष्पेश पांडेय, अंपायर अली समेत तमाम संख्या में खिलाड़ी व दर्शक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *