आज दिनांक 20.12.2025 को स्वच्छता के जनक महा मानव राष्ट्रीय संत गाड्गे एवं संत रविदास कल्याण मिशन बस्ती के तत्वाधान में राष्ट्रीय संत गाडगे के 69वें महा परि निर्वाण दिवस के अवसर पर कटरा पानी टंकी (संत गाड्गे चौराहा) के पास स्थित सन्त गाङ्गे जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में गाड्गे जी को शिक्षा, सफाई और स्वास्थ्य का संदेश देने वाला राष्ट्रीय संत बताये। लोगों ने कहा कि संत गाड्गे जी स्वयं पढ़े लिखे नहीं थे, इसके बावजूद बच्चों को पढ़ाने के लिए लोगों से अपनी सुविधाओं में कटौती करके उनको पढ़ाने का संदेश दिया एवं गाड्गे जी के मानववादी विचार धारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा उनके आदर्शों पर चलने का आवाहन किया। संत गाड्गे जी का दिया हुआ स्वच्छता का सन्देश देश में बड़े अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। साथ ही साथ यह भी कहा कि संत गाड्गे जी एवं बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला और कहा कि इन महापुरूषों के बताये हुए रास्ते पर चलकर ही समाज प्रगति कर सकता है।
माल्यार्पण कार्यक्रम में शिवपूजन, जयहिन्द गौतम, कल्पनाथ बाबू, उदयभान, डॉ० विजय कुमार गौतम, शिवराम कनौजिया, हीरा लाल वरुण, विश्राम राव, बनवारी लाल, कनौजिया, रामसुमिरन कनौजिया, सन्तराम, सूर्य लाल वरूण, गुरू प्रसाद, हरीराम, रामनरेन्द्र, आर०के० आनन्द, प्रवीणस कुमार, रविशंकर, राधेश्याम, मुकेश कनौजिया, जवाहर लाल कनौजिया, शिव प्रकाश कनौजिया, अशोक लाल, धर्मेन्द्र, रतन, राजेन्द्र प्रसाद कनौजिया, तिलकराम गौतम, अशोक लाल, विजय कुमार भारती, आकाश कनौजिया, अनिल कुमार कनौजिया, पारसनाथ, सीताराम भाष्कर, महेन्द्र कुमार एडवोकेट, अशोक बौद्ध, आशीष, आदित्य, अनुराग एडवोकेट, रमेशचन्द्रा, रामचन्दर, रामपियारे, लक्ष्मण लाल, सनोज कुमार, प्रशान्त कुमार, आनन्द कुमार, अक्षय कुमार, राजू कनौजिया, राकेश कनौजिया, जगदीश शर्मा, रविशंकर, अजय कुमार, रामनिरंजन राना, परमात्मा प्रसाद, प्रोफेसर डॉ राजेन्द्र बौद्ध, लाल जी कनौजिया, दुर्गेश कुमार, डॉ० जे०के० भारगव, डॉ० रामजियावन, विनय कुमार गौतन आजाद कुमार, अशोक सम्राट, अनिल कुमार, दीपक कुमार, प्रमोद कुमार, केदारनाथ, सत्येन्द्र कुमार, दिलीप कुमार, सदानन्द शर्मा, अमित कुमार, भोपन्द्र चौधरी एडवोकेट, बुद्धिप्रकाश एडवोकेट आदि उपस्थित रहे