बस्ती- विजय दिवस के अवसर पर मंगलवार को बस्ती स्थित वृद्धा (वृद्धाश्रम बस्ती एवं संतकबीरनगर) आश्रम में बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों सहित अन्य लोगों को कंबल वितरित किया गया। जामवंती शर्मा और विवेकानंद शर्मा ने आश्रम पहुंचकर सैकड़ो की संख्या में मौजूद बुजुर्ग महिलाओं, पुरुषों और यहां पर तैनात कर्मियों में कंबल वितरित किया। जामवंती शर्मा ने कहा कि आज के ही दिन 16 दिसंबर 1971 को भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भारतीय जवानों ने अपनी सैन्य शक्ति का लोहा मनवाते हुए दुश्मन देश को पटकनी दी थी। पाकिस्तान के साथ युद्ध में देश के सैनिकों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर दुश्मन देश को हराकर गौरवशाली इतिहास बनाया था। आज का दिन उनके त्याग बलिदान और शौर्य को याद करने का है। विवेकानंद शर्मा ने कहा कि ठंड में कंबल उपलब्ध कराने से बुजुर्गों को काफी आराम मिलेगा। आज का दिन पूरे देश के लिए बहुत गौरवशाली रहा है। इस दौरान हर्ष शर्मा, विवेक मिश्रा,रुद्रनाथ चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।