Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ सेन्ट फा्रंसिस स्कूल चननी में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। संस्थापक सानू एन्टोनी ने खिलाड़ियों का हौसला बढाते हुये कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है। निदेशक सुष्मिता सानू ने कहा कि इस प्रतियोगिता से छात्रों में बेहद खुशी है। प्रधानाचार्य सोनिया थामस ने कहा कि खेलों में छात्रों ने पूरे उत्साह से हिस्सा लिया। विजेता खिलाड़ियों को जब पुरस्कार मिला तो उनके चेहरों पर खुशी थी।

ब्लू, ग्रीन, रेड, एलो टीमों के बीच ब्लू प्रथम, ग्रीन द्वितीय और रेड तृतीय स्थान पर रही। एलो टीम को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। कुल 115 खेलों में स्कूल के सभी छात्रांें ने दो-दो खेलों में हिस्सा लिया। विजेताओं को ट्राफी और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। खेल प्रतियोगिताओं को सम्पन्न कराने में मुख्य रूप से ज्योति, शैल, सारिका, साक्षी, कृतिका, माही, अन्नू, सुहासिनी, कनुप्रिया, जान्हवी, अमीशा, प्रिया, नीलम के साथ ही स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाओं ने योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *