बशिष्ठ पाण्डेय
ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के समन्वय से विकास खण्ड के सर्वांगीण विकास का किया है प्रयास:-यशकान्त सिंह
ग्राम पंचायत-बड़ौगी के पंचायत भवन का सुन्दरीकरण का लोकापर्ण मा0 राज्य मंत्री ग्राम्य विकास विभाग श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम जी द्वारा किया गया। ब्लाक प्रमुख रामनगर श्री यशकान्त सिंह द्वारा मा0 मंत्री जी का हार्दिक स्वागत अभिनन्दन किया गया। जिलाध्यक्ष भाजपा श्री विवेकान्द मिश्र का भी स्वागत ब्लाक प्रमुख रामनगर श्री यशकान्त सिंह द्वारा द्वारा किया गया। खण्ड विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान बड़ौगी श्रीमती सरस्वती देवी द्वारा मा0 राज्य मंत्री का मल्यार्पण कर स्वागत अभिनन्दन किया गया। मा0 मंत्री जी ने अपने उद्बोधन में उपस्थित जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धी है कि आप ग्रामीणांचल में भी सभी ग्राम पंचायतों में सुसज्जित पंचायत भवन उपलब्ध है। हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है कि महिलाओं को आगें बढ़ाया जाये। उन्होने कहां कि मुझे खुशी है कि यही की महिला प्रधान सरस्वती देवी जी द्वारा उल्लेखनिय कार्य किया गया है। उनका यह कार्य अन्य सभी महिला प्रधानों के लिए प्रेणादायी है।
उन्होने कहां कि इस पंचायत भवन का स्वरूप बहुत प्रशंसनीय है, मैं स्वंय पंचायती राज विभाग को पत्र लिखूगीं कि इस पंचायत भवन को प्रथम पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाये। मंत्री जी ने कहां कि मैं क्या कोई व्यक्ति यहंा आएगा तो उत्कृष्ठ कार्यों की सराहना किए बिना नहीं रह पायेगा। ब्लाक प्रमुख रामनगर श्री यशकान्त सिंह जी ने अपने संबोधन में कहां कि मैं माननीय मंत्री जी आपका हार्दिक धन्यवाद देता हूँ कि आपने बेहद कम समय में किए गए मेरे अनुरोध को स्वीकार किया। उन्होने कहा मैने यह प्रयास किया है कि क्षेत्र पंचायत रामनगर को उत्तरोतर आगे बढ़ाया जाए तथा विकास समावेशी हो, इसलिए अपनी ग्राम पंचायतों से किए गए कार्यों को भी देखता हूँ और प्रयास करता हूूँ कि अपने ग्राम पंचायत अध्यक्षों को सहयोग से विकास खण्ड-रामनगर का सर्वांगीण विकास किया जाए। खण्ड विकास अधिकारी, रामनगर श्री राजेश सिंह ने उपस्थित अतिथियों का आभार ज्ञापित किया है इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह, प्रभारी सहायक विकास अधिकारी(पं0) श्री विजय कुमार चौधरी, समस्त सचिव श्री आनन्द पाल, श्री अकलेश चौधरी, श्री कौशलेन्द्र पाल, श्री महेन्द्र नाथ, श्री आर्दश पाण्डे, श्री निदेश कुमार, श्री निकलेश कुमार, श्री जयेन्द्र लाल, श्री जयकेश राव, श्री पप्पू यादव, श्री शिवनन्दन त्रिपाठी, श्रीमती शालिनी त्रिपाठी, समस्त तकनीकी सहायक श्री अजय श्रीवास्तव, श्री प्रवीन कुमार, श्री राकेश गुप्ता, श्री लाल प्रताप सिह, श्री गिरजेश सिंह, श्री विरेन्द्र कुमार सिंह, श्री राजदेव त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।