बस्ती। भारत रत्न लौह पुरुष सरदारवल्लभभाईपटेल की स्मृति में मंगलवार को एक भव्य स्मृति द्वार के शिलान्यास एवं भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रोली सिंह तथा नगर पालिका प्रतिनिधि अंकुर वर्मा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल को स्मरण करना राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष ने अद्भुत दृढ़ता और निस्वार्थ भावना से देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। उनका जीवन हमें एकता, अनुशासन और कर्तव्य भावना की प्रेरणा देता है। संजय चौधरी ने बताया कि यह भव्य स्मृति द्वार दो माह में बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे बस्ती के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने इस विकास कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का आभार जताया। इस अवसर पर राजेश पाल, मनीष राना, भरत चौधरी, राजेश चौधरी, अखिलेश चौधरी, विमल चौधरी, प्रदीप चौधरी, लारा चौधरी,ध्रुव चौधरी, ओमकार चौधरी, अंशुल पटेल, शिव प्रसाद चौधरी, इंजीनियर सुनील सिंह, राजेंद्र चौधरी,सतीशसोनकरसहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।