बशिष्ठ पाण्डेय बस्ती, 14 नवम्बर। प्रेस क्लब बस्ती के सभागार में स्व0 मधुर नारायण मिश्र की काव्य कृति ‘सागर तुम्हें प्रणाम’ का विमोचन किया गया जिसके मुख्य अतिथि ताजिकिस्तान से आए प्रोफेसर जावेद खोखोलोवा रहे। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर रघुवंश मणि त्रिपाठी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी चरण सिंह पीजी कालेज के प्राचार्य हरिओम श्रीवास्तव तथा संचालन प्रेस क्लब के अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने किया।
वक्ता के रूप में डॉ0 मुकेश मिश्र ने कहा डॉ0 मिश्र की कविताओं में विभिन्न युगीन कविताओं का प्रभाव है साथ ही साथ उनकी कविताओं में जीवन के अनेक रंग है उनकी कविताओं पर किसी एक युग का प्रभाव है। विशिष्ट अतिथि डा0 रघुवंश मणि ने कहा कि उनकी कविताएं समुद्र से संवाद करती है। कहा कि दिल्ली पर लिखी उनकी कविताओं महानगरीय रूप को जिन रूप संदर्भ में व्यक्त किया है वह बड़ा ही मार्मिक है। प्राचार्य हरिओम श्रीवास्तव ने डा0 मिश्र के व्यक्तित्व रूप संदर्भों को बताया। कार्यक्रम में विभिन्न लोगों ने डा0 मिश्र के जीवन संदर्भों को रेखांकित किया।
कार्यक्रम में संदीप शुक्ल, रमेश चन्द्र मिश्र, डा0 राजेंद्र सिंह राही, डा0 रामकृष्ण लाल जगमग, अनिल सिंह, परमानन्द, रमा जी, डा0 प्रदीप कुमार, सुनील सिंह पथिक, सर्वेश श्रीवास्तव, राजेन्द्र उपाध्याय, सर्वेश अस्थाना, डा0 अजित श्रीवास्तव राज, श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव, दिनेश गोयल के अतिरिक्त जनप्रतिनिधिगण तथा मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।