Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
– श्री गुरु सिंह सभा गांधीनगर गुरुद्वारा में हुआ भव्य आयोजन
– रागी जत्था के भजनों पर झूमते रहे श्रद्धालु, अरदास से हुआ समापन
– गुरुघर के लंगर में श्रद्धालुओं ने चखा प्रसाद
बस्ती, निज संवाददाता। श्री गुरु नानक देव के 556वें प्रकाश पर्व पर सोमवार को गांधीनगर गुरुद्वारा में शबद-कीर्तन का आयोजन हुआ। शबद-कीर्तन के मौके पर काफी संख्या में सिख व अन्य धर्म के मानने वाले लोग पहुंचे। सभी गुरु ग्रंथ साहब के समक्ष मत्था टेका और मंगल कामना की। देर शाम तक शबद-कीर्तन चलता रहा। उसके बाद गुरुघर में शुरू हुआ लंगर शाम तक जारी रहा, जहां पर काफी संख्या में लोगों ने लंगर चखा। पूरा गांधीनगर क्षेत्र जो बोले सो निकाल से गूंजता रहा।
गुरुद्वारा गांधीनगर में आयोजित भाई कुलदीप सिंह राजा के नेतृत्व में रागी जत्था ‘करतार गुरु नानक आया’ शबद कीर्तन को समधुर अंदान में सुनाया तो हर कोई गुरु की संगत में खोता नजर आया। तन्मयता से सुन रहे श्रद्धालु वाहे गुरु का रट लगाए रहे। ‘सतगुरु नानक प्रगट्या मिटी धुंध जग चानन होवा, जित्थे बाबा पैर धरे पूजा आसान सोहा’ शबद को रागी जत्थे ने सुनाया तो मौजूद लोगों ने दोहराया। शबद-कीर्तन का समापन अरदास से हुआ। प्रधान हरवंश सिंह ने कहा कि गुरुनानक देव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि ‘सुनी पुकार दातार, प्रभ गुर नानक जगमाही पठायो। कल तारण गुरुनानक आयो’। गुरुनानक देव का ईश्वर से सीधा संपर्क था। वह कलयुग में हम सभी को तारणे के लिए आए और अपना संदेश दिया। उनके लिए समूचा जग एक समान था।
प्रधान हरवंश सिंह व ज्ञानी प्रदीप सिंह के नेतृत्व में आयोजित समारोह में DIG संजीव त्यागी राज्यमंत्री महेश शुक्ला ने भी नगर पालिका प्रतिनिधि अंकुर वर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विवेकानंद मिश्रा और वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश शुक्ला एवं राना दिनेश प्रताप सिंह रोटरी क्लब अध्यक्ष आनंद गोयल एवं मयंक श्रीवास्तव श्रीवास्तव, व्यापारी नेता अमरमणि पांडेय, , व्यापारी मंडल के अमरमणि पांडे रामविनय पांडेय, सभासद रमेश, सुभाष आदि को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान सरदार प्रभुप्रीत सिंह, गुरुनाम सिंह, कुलवेंद्र सिंह जेम्स, सरदार जगबीर सिंह, रविन्द्र पाल सिंह श्याल, हरिभजन सिंह, कुलदीप सिंह ने अंगवस्त्र प्रदान कर किया। अमरजीत सिंह बाबू, रविंदर पाल सतपाल सिंह की टू तेजपाल सिंह, गौरव जैली, हरजस सिंह, सन्नी सिंह, इंद्रपाल सिंह, जसबीर सिंह विक्की, लवली, प्रभुजीत सिंह गोल्डी, हरदीप सिंह, अमृत पाल सिंह, रवीन्द्र पाल सिंह झल्लू, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *