Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एवं नगर पंचायत डासना के अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव को प्रदेशभर के अधिशासी अधिकारियों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है।

सूत्रों के अनुसार, श्री श्रीवास्तव ने अपना घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है। घोषणा पत्र में संगठन की एकता, पारदर्शिता, अधिशासी अधिकारियों के सम्मान और समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। घोषणा पत्र जारी होने के बाद प्रदेश के विभिन्न नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों में उत्साह का माहौल है और वे बड़ी संख्या में श्रीवास्तव के समर्थन में सामने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *