Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती। बहादुरपुर विकास खण्ड के नरायनपुर बढईपुरवा गांव में 9 दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन  4 से 12 नवम्बर तक आयोजित किया गया है। कथा व्यास आचार्य श्रीरामेश्वर नारायण शारदा शक्तिपीठ मैहर के श्रीमुख से श्रोता कथा का श्रवण दिन में 2 बजे से करेंगे। श्रीराम कथा से पूर्व मंगलवार को नरायनपुर बढईपुरवा गांव से मनोरमा नदी के तट सोधिया घाट तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
रथ, गाजा बाजा, राम दरबार, झांकी  के साथ भक्ति गीत गाते हुये श्रद्धालु सोधिया घाट पहुंचे और मनोरमा का पवित्र जल लेकर कथा स्थल पहुंचे जहां वैदिक मंत्रों के बीच विधि विधान से कलश को स्थापित किया गया। ‘देव कलश आये बड़े भाग्य हमारे’ शिवशंकर चले कैलाश बुंदिया पड़ने लगी’ जैसे गीतों के बीच आस्था हिलारे मार रही थी।
9 दिवसीय श्रीराम कथा के मुख्य यजमान रणजीत सिंह उर्फ पल्लू सिंह, लालजीत सिंह, सर्वजीत सिंह ने बताया कि कथा स्थल पर  श्रोताओं के लिये पूरी व्यवस्था की गई है। 12 नवम्बर को हवन यज्ञ के बाद विशाल भण्डारे के साथ कथा विश्राम लेगी। संरक्षक राना दिनेश प्रताप सिंह, कपिलदेव सिंह ‘ मम्मू सिंह’ आशीष सिंह ने बताया कि कलश यात्रा में मुख्य रूप से नगर की नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना, जगनरायन पाण्डेय, चन्द्रमणि मिश्र, घनश्याम सिंह, ओम प्रकाश सिंह, महन्थ सिंह, नरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, इन्द्रजीत सिंह ‘पप्पू’ राम दुलारे सिंह, राधेकृष्ण सिंह, पवन उपाध्याय, बलवन्त यादव, दिलीप शर्मा, अनिल सिंह, रामकरन यादव, विनोद सिंह, गोविन्द, जगराम शर्मा, श्याम विनय शर्मा, रंकज यादव, माडल शर्मा, मोहन यादव, राजदेव, हरि प्रसाद, रवि प्रकाश, पवन यादव, अजय यादव, मोहन, शुभम सिंह, अविनाश सिंह, विजय श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, गुड्डू दूबे, राधिका सिंह, मिथलेश सिंह, डाली सिंह,मंजू, मीरा, गीता देवी, लक्ष्मी सिंह के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *