आज भाजपा के वरिष्ठ नेता अनूप खरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस संदर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप खरे ने बताया कि जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात की माननीय मुख्यमंत्री जी ने समस्याओं के संदर्भ में निस्तारण का आश्वासन के साथ आशीर्वाद भी दिया।