बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती। हजारों श्रद्धालुओं ने महापर्व छठ पूजा को आदर्श नगर पंचायत नगर के पौराणिक धार्मिक स्थल दुर्गा मंदिर पर चेयरमैन नीलम सिंह राना और वरिष्ठ समाजसेवी राना दिनेश प्रताप सिंह के साथ में मनाया और सभी के दीर्घायु स्वस्थ्य एवं मंगलकामनाओं के लिए छठी मईया से प्रार्थना किया।
इस बार का छठ महापर्व पिछली बार की तुलना में कई गुना अधिक संख्या में आए श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति चेयरमैन नीलम सिंह राना और वरिष्ठ समाजसेवी राना दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में बेहतर व्यवस्था, साज सज्जा, पुलिस प्रशासन का सराहनीय सहयोग, 7 सीटर बोट, जगमगाती लाइटें, जिले के सुविख्यात गायक विक्रांत पांडेय की पूरी टीम द्वारा संगीतमयी जागरण, ड्रोन कैमरों से लैस, पोखरे पर सुव्यवस्थित उत्तम घाट, निःशुल्क चाय वितरण, कर्मचारियों की सक्रियता, साफ सफाई इन सभी ने इस आयोजन को भव्य शानदार एवं ऐतिहासिक बनाया..
