Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। सूर्य उपासना का लोकपर्व छठ महापर्व पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल के चेयरमैन बसंत चौधरी ने सभी व्रती माताओं-बहनों और श्रद्धालुजनों को चार दिवसीय छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

हॉस्पिटल परिवार ने कहा कि छठ पर्व आस्था, पवित्रता और आत्मसंयम का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति, जल और सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व सामाजिक एकता, स्वच्छता और सामूहिक सहयोग का भी संदेश देता है।

श्री चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि सूर्य देव सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और निरोगता का प्रकाश फैलाएं। उन्होंने नगर एवं जनपद के सभी नागरिकों से अपील की कि वे छठ घाटों पर स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखें ताकि यह पावन पर्व पूरी गरिमा के साथ संपन्न हो सके।श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल बस्ती ने अपने संदेश के माध्यम से सभी व्रती एवं क्षेत्रवासियों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं प्रेषित कीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *