Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती। सेन्ट्रल एकेडमी में दीपावली का पर्व उल्लास के साथ  मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगोली, बनाकर दीये सजाये।
निदेशक जे.पी  तिवारी ने  छात्रों को दीपावली पर्व के महत्व की जानकारी देते हुये कहा कि यह पर्व  असत्य पर सत्य के विजय का संदेश है। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम जब रावण का बध कर 14 वर्ष के वनबास के बाद अयोध्या पहुंचे तो नगरवासियों ने दीये जलाकर उनका स्वागत किया। तब से यह परम्परा चली आ रही है। यह उत्सव हमें अंधकार के विरूद्ध संघर्ष और प्रकाशित होने का संदेश देता है।
सहायक निदेशक अनुज तिवारी, प्रधानाचार्य दीपिका तिवारी ने छात्रों को दीपोत्सव के पंच पर्व की जानकारी देते हुये बताया कि किसानों के खेत में धान की फसल पककर तैयार हो जाती है और वह उत्सव बनाकर अपने आराध्य की प्रार्थना करता है कि जीवन हम अंधकार से प्रकाश की ओर चले।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओें  राजश्री तिवारी, ज्योति, महक, तनीशा, कान्हा, शिवाय, वेदांश, सात्विक, ऋचा, अरमान, अक्षय,  अवनीश, दर्पण, अतुल, मानसी, रौनक, शिवाकान्त, सृष्टि, आयुष, आदिश्री, खुशी, सचिन,  फरहान, शाश्वत,  अभिज्ञान बाल्मीकि,  अलका,  आराध्या पाण्डेय, गरिमा पाण्डेय, कार्तिक दूबे, अंजली, ऐंजल, मोहिनी, अलका, अदिति मिश्रा, दिव्यांशी, अन्वी, निशिका, गरिमा, मानसी, खुशी, प्रियाशंी, वेंदाश, देवांश, रवि, आरोही, रितिका, सौम्या, श्रेष्ठ, प्राजल, अंशी,  श्रद्धा, सौम्या, अर्नव, उज्जवल, रितिक, पारूल, अक्षय, निधि, निषिता आदि ने रोचक रंगोली बनाकर दीये सजाने के साथ ही दिये बनायेे। विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढाया गया।
मुख्य रूप से आबिद अरशद, द्विजेन्द्र, सुधा गौड़, प्रियंका त्रिपाठी, शिखा, महेश पाण्डेय, रूचि, जैवी, श्रेया,  आदि ने छात्रों को दीप  पर्व की विस्तार से जानकारी दिया। निदेशक जे.पी.  तिवारी ने दीप पर्व का उपहार भेंट किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *