Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती-उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी, बस्ती में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्री-प्राइमरी वर्ग के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं सीता जी के अयोध्या आगमन पर आधारित मनमोहक मंचन से हुआ, जिसने सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने रंगोली चित्रण प्रतियोगिता में अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं प्री-प्राइमरी कक्षाओं में दीया सजावट एवं मोमबत्ती सजावट जैसी आकर्षक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रबन्ध निदेशक श्री विनय शुक्ल जी एवं प्रबन्धक श्री धीरेन्द्र शुक्ल जी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में बच्चों को दीपावली पर्व का महत्व समझाते हुए कहा कि —

“दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। प्रत्येक विद्यार्थी को इस पर्व से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में उजाला फैलाने का संकल्प लेना चाहिए।”

प्रधानाचार्या श्रीमती शशि प्रभा त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि —

“बच्चों की प्रतिभा देखकर गर्व का अनुभव होता है। विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि संस्कारों और सृजनात्मकता को बढ़ावा देना है।”

वहीं प्रधानाचार्य श्री नरेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि —

“दीपावली हमें यह सिखाती है कि जैसे दीपक स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाश देता है, वैसे ही हमें भी अपने ज्ञान और कर्म से समाज को आलोकित करना चाहिए।”

कार्यक्रम को सफल बनाने में बसन्त गुप्ता, राकेश पाण्डेय, संतोष सिंह, श्रवण चौधरी, अभिनव प्रकाश पाण्डेय, मनोज मिश्रा, राजेश पाण्डेय, संजय प्रजापति, सुधांशु सर, अमन मिश्रा, शैलेन्द्र तिवारी श्यामा, सुजाता, पूनम, अर्चना, शिप्रा, नम्रता, दीपाली सहित समन्वयक प्रतिमा के., खुशबू, ममता, निष्ठा मणि, आंचल सिंह, श्रीमती रंजना यादव, मधु कन्नौजिया, सतनाम कौर, अंजू मिश्रा, एवं मिनाक्षी मिश्रा का विशेष योगदान रहा।

विद्यालय परिसर पूरे दिन दीपोत्सव की उज्ज्वल आभा, बच्चों की रचनात्मकता और उल्लासपूर्ण वातावरण से आलोकित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *