Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

स्ती। जीआईसी स्कूल के सामने बस्ती में लंबे इंतजार के बाद आधुनिक एवं आकर्षक फर्नीचर की दुकान का उद्घाटन हुआ । शहर के इस नए शो रूम का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्ती सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव व कप्तानगंज विधायक कविन्द्र चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
प्रिन्स फर्नीचर शोरूम के प्रोपराइटर सिराज खान,महमूद खान ने बताया कि इस आधुनिक आकर्षक एवं पूर्ण वातानुकूलित शो रूम में सोफा,
बेड,दीवान,अलमारी, डाईनिग टेबल,गद्दा एवं टी टेबुल आदि एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। दीपावली एवं छठ के मद्देनजर इस शो रूम के उद्घाटन से शहर वासियों में खुशी की लहर है।
मुख्य अतिथि सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि फर्नीचर न केवल आपके घर की खूबसूरती बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि यह आपके जीवन को आसान भी बनाता है, फर्नीचर ही वह चीज़ है जो आपके घर को घर जैसा एहसास दिलाता है। आप जब भी ज़िंदगी में होते हैं,तो अपने घर को सजाने के लिए फर्नीचर की तलाश में रहते हैं।
वही कप्तानगंज विधायक कवींद्र चौधरी ने कहा कि
ऐसे प्रतिष्ठान क्षेत्र के व्यापारिक विकास में नई दिशा प्रदान करेंगे। अब लोगों को उच्च गुणवत्ता वाले आधुनिक फर्नीचर की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगी।
उद्घाटन अवसर पर
एजाज उर्फ गुड्डू,
आज़ाद, प्रिंस , इरशाद सलमान , मोनिश
आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *