बशिष्ठ पाण्डेय
जनपद में आस्था का प्रतीक भव्य ज्योति यात्रा आगामी 2 अक्टूबर को कंपनी बाग चौराहे से निकलेगी इस संदर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए ज्योति यात्रा के आयोजक वरिष्ठ समाजसेवी कमल सेन ने बताया कि विगत 24 वर्षों से दशहरा के दिन भव्य ज्योति यात्रा निकली जा रही है इस यात्रा में मथुरा से आए हुए कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं ज्योति यात्रा में भव्य गंगा आरती भी आयोजित की जाती है और इसके साथ ही साथ कई भव्य झांकियां भी निकली जाती है आस्था के इस महा पर्व पर हजारों की संख्या में भक्त शामिल होते हैं वरिष्ठ समाजसेवी कमल सेन ने लोगों से बड़ी संख्या में ज्योति यात्रा में शामिल होने की अपील की है