Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। सोमवार को राजन इण्टर नेशनल एकेडमी में आदि शक्ति जगदम्बा की आराधना के साथ ही डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में मिशन शक्ति कार्यक्रम में सीओ सदर सत्येन्द्र भूषण, पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष महेश सिंह, दक्षिण दरवाजा चौकी इन्चार्ज ओम प्रकाश मिश्र ने बेटियो को मिशन शक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही उन्हें सुरक्षा और शक्ति समन्वय से परिचित कराया।
मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे नारी सम्मान, नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन के लिए चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें आत्मरक्षा के गुण सिखाए गए और सुरक्षा के विभिन्न आयामों से परिचित कराया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति से संबंधित सभी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112, 1098, 1076, 1930, 108 और 181 के बारे में विधिवत जानकारी प्रदान की गई। कहा कि बेटियां खुद को कमजोर न समझे, प्रशासन हर संकट की घड़ी में उनके साथ है।
राजन इण्टर नेशनल एकेडमी की प्रबन्ध निदेशक शिखा चतुर्वेदी, कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय, प्रधानाचार्य सानू एन्टोनी ने कहा कि यह संयोग ही है कि देवी उपासना पर्व के अवसर पर ही छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान की विस्तार से जानकारी दी गई। यह पर्व बेटियों को बेहतर शिक्षित करने, उन्हें सुयोग्य बनाने की दिशा में और बेहतर प्रयास करने का एक अवसर है।
छात्राओं ने मिशन शक्ति में हिस्सा लेने के साथ ही नर्सरी और एल.के.जी., यू.के.जी. के छात्रों ने डाडियां में हिस्सा लेकर वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।
कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में सौरभ पाण्डेय, अमित मिश्रा, श्वेता त्रिपाठी प्रमिला शुक्ला, रेखा श्रीवास्तव, नीलम श्रीवास्तव, निशु उपाध्याय, प्रियंका यादव आकृति साहू, दीपांजलि, पूनम गुप्ता, शिप्रा, सुषमा गुप्ता रजनी श्रीवास्तव, फरहत फातिमा, दिव्या पाण्डेय, शालिनी श्रीवास्तव, शिक्षा बरनवाल, नैन्सी चौधरी, तहजीब मिर्जा, आकृत्ति पाण्डेय,रूपा, अर्चना पटेल, मनीषा गुप्ता, सुमन, गोपाल सिंह, सौम्या पाण्डेय, श्रद्धा पाण्डेय, ज्योति पाण्डेय, हर्षिका शुक्ला, माया शुक्ला, अर्चना द्विवेदी, सुष्मिता मन्ना, प्रभा त्रिपाठी, हर्षित त्रिपाठी, दुर्गेश श्रीवास्तव, माया सिंह, शहनाज, ज्वैल्स, जरीन,शिवांश उपाध्याय, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *