बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती- जनपद के महादेवा विधायक दूधराम बनकटी ब्लाक के ग्राम महथा से देवकली रोड पर पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था, विधायक जब वहां पहुंचे तो देखा कि बिना डामर व गिट्टी के ही सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है और पैर की ठोकर से ही सड़क उखड़ जा रही है घटिया निर्माण कार्य से नाराज महादेवा विधायक ने पीडब्ल्यूडी के अफसरो को फटकार लगाई और कहा कि नए सिरे से गुणवत्तापूर्ण तरीके से सड़क का निर्माण कार्य कराया जाए नहीं तो विभागीय अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि महादेवा विधानसभा को एक आदर्श विधानसभा बनाना है इसके तहत सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है लेकिन गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
Post Views: 33
