इमरान अली इस समय “प्यार बिना सब सुना ” की चित्रकूट में शूटिंग कर रहे है जिनसे कुछ इस तरह संवाद हुए
– आप इस समय कौन सी फ़िल्म बना रहे है और इसकी कहानी क्या है
इस समय “प्यार बिना सब सुना ” फ़िल्म का निर्माण हो रहा है जो एक बॉलीवुड फ़िल्म है, और फ़िल्म की कहानी एक सैलून चलाने वाले युवक के इर्द गिर्द घूमती है और ये कहानी बहुत ही मजेदार है |
– यह फ़िल्म किस प्रोडक्शन हाउस एवं इसके निर्माता कौन है?
इस फ़िल्म का निर्माण शिव कृष्णा एंटरटेनमेंट बैनर से हो रहा है और इसके निर्माता संजय प्रताप सिंह है
– आप की अभी तक कितनी फ़िल्म बना चुके है?
यह मेरी तीसरी फ़िल्म है डायरेक्टर के तौर पर इसके पहले 35 फिल्मों में सह निर्देशक के तौर पर काम कर चुके है
– आप फिल्मों में कब कदम रखा?
2014 से फ़िल्म इंडस्ट्री में इंट्री की और सुजीत कुमार सिंह हमें आगे बढ़ने का रास्ता बताया और उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला
– प्यार बिना सुना फ़िल्म कब तक रिलीज़ होंगी
फ़िल्म पूरी होते ही पोस्ट प्रोडक्शन का काम स्टार्ट हो जायेगा और जल्द ओ टी टी पे रिलीज़ हो जाएगी