Spread the love
बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती। गुरूवार  को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गौ-आश्रय स्थल मझारी पश्चिम, विकास खण्ड-रामनगर में गौ पूजन व बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख रामनगर यशकान्त सिंह  ने गौ माता का पूजन किया। सभी गौ माताओं को गुड व केला खिलाया गया, गौ आश्रय स्थल मझारी पश्चिम पर गौवंशो के छाया हेतु छायादार वृक्षों का रोपण किया गया, वृक्षों की सुरक्षा हेतु टीªगाड लगवाया गया। उपस्थित कर्मचारियों व पार्टी के कार्यकत्ताओं को सम्बोधित करते हुए यशकान्त सिंह  ने कहा कि  मुख्यमंत्री उ०प्र० को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे है। उनके प्रयास का ही परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश आर्थिक रूप से भारत का तीसरा सबसे बड़ा प्रान्त है। हम लगातर प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रहे है। मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर हम सभी को उनके परिश्रम, लगन से प्रेरणा लेते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी रामनगर राजेश कुमार सिंह, रेन्जर सोनल वर्मा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष  श्यामनाथ चौधरी, मण्डल महामंत्री गिरजश कुमार मिश्रा , गिरजेश कुमार यादव,  अनिल सिंह, रामफेर चौधरी,  मनोज सोनी,  बुधिसागर पाण्डेय,  दिलीप कुमार,  संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *