संतराम चौधरी श्रीमती राजकली देवी पीजी कॉलेज में स्मार्टफोन का हुआ वितरण
बस्ती-उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना स्मार्टफोन के वितरण के संदर्भ में आज संतराम चौधरी श्रीमती राजकली देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दसिया में 116 छात्र-छात्राओं में स्मार्टफोन का हुआ वितरण ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि रुधौली विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी के द्वारा छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन दिया गया ।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की लोकप्रिय सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के लिए टैबलेट और स्मार्टफोन योजना संचालित की है जिसके द्वारा छात्र-छात्राएं आज इस तकनीकी युग में स्मार्टफोन के द्वारा नई-नई जानकारी को प्राप्त कर रहे हैं इस अवसर पर मुख्य अतिथि रुधौली विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने स्मार्टफोन योजना तथा इसके फायदे के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला ।कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ राजदेव चौधरी, डॉक्टर प्रभात कुमार श्रीवास्तव ,डॉक्टर संदीप चौधरी, डॉक्टर पवन कुमार उपाध्याय ,डॉ अश्वनी कुमार, डॉक्टर राजेश कुमार आर्य, डॉक्टर श्रीमती विजयलक्ष्मी गौड़, डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ,पवन कुमार के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
