Spread the love
बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती । सोमवार को भारत रत्न बाबा साहब के  जयन्ती अवसर पर जनपद के विभिन्न हिस्सों में प्रभातफेरी निकाली गई। इसी कड़ी में सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय कुमार आर्य के संयोजन मे कप्तानगंज विकास खंड के कई जगहों पर रैली निकली गई उसके उपरांत बंजरिया चौराहे पर विचार गोष्टी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग ‘ बाबा साहब अमर रहे’ बाबा तेरा मिशन अधूरा, हम सब मिलकर करेंगे पूरा, जयभीम आदि के नारे लग रहे थे।
अजय कुमार आर्य ने कहा कि बाबा साहब आजीवन छूआछूत, भेदभाव के विरोध में लडे और दबे कुचले समाज को शिक्षित बनो, संघर्ष करो का मंत्र दिया। जब तक समाज में विषमता, भेदभाव है बाबा साहब सदैव प्रासंगिक रहेंगे। मानवता ही उनके लिए सबसे बड़ा धर्म था। समाज के लोगों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। मजदूरों और किसानों के लिए उनकी सोच हमेशा सकारात्मक रहेगी।
कार्यक्रम में डॉ विनोद कुमार , राजमनी, अशोक कुमार , बीपी निगम ,राजेश कुमार , शुभम आर्य , शिवम आर्य ,दिनेश कुमार , सियाराम ,पिंटू मौर्य , श्रवण कुमार ,बाबुराम मौर्य ,प्रिंस मौर्य, पंकज मौर्य  सुरेन्द्र कुमार चौधरी , श्रवण कुमार यादव , उमेश चौधरी ,रामपाल गुप्ता , भीमसेन , राजेन्द्र यादव, रजत उर्फ लाले सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *