यूपी के बस्ती में स्थित सेंट जेम्स चर्च बस्ती में रेवरल ईए स्टर्लिंग के तबादले के बाद इस चर्च का चार्ज अनिल कुमार को सौंप दिया गया और प्रीचर नियुक्त किया गया। अब आगे से यही चर्च का कार्यभार देखेंगे ।आपको बता दें कि सेंट जेम्स चर्च बस्ती डायोसिस आफ लखनऊ चर्च आफ नार्थ इण्डिया की सम्पत्ति है। 18 मार्च 2025 को प्रयागराज में हुई मिनिस्ट्रीयल मीटिंग में यह प्रस्ताव पास हुआ कि बस्ती के पादरी रेवरल ईए स्टर्लिंग का स्थानांतरण कछुआ मिर्जापुर किया जाएगा और बस्ती चर्च के सदस्य अनिल कुमार लाल को बस्ती चर्च का चार्ज दिया जाएगा। इस सम्बन्ध में 19 मार्च को चर्च आफ नार्थ इण्डिया के सेक्रेटरी मनीष जैदी द्वारा स्थानान्तरण आदेश भी जारी कर दिया गया गया था। सेंट जेम्स चर्च बस्ती के प्रापर्टी आफिसर शशांक लाल ने बताया कि इस आदेश के अनुपालन में चर्च आफ नार्थ इण्डिया के वाइस प्रेसीडेंट रोशन लाल की मौजूदगी में बस्ती के रेवरल ईए स्टर्लिंग ने 22 मार्च को अपने तबादला आदेश को स्वीकार करते हुए अनिल कुमार लाल को सभी चार्ज दे दिया है। उन्होंने बताया कि चर्च के सदस्य अनिल कुमार लाल को प्रीचर नियुक्त किया गया है और आगे से यही चर्च भी लेंगे।
प्रापर्टी आफिसर शशांक लाल ने बताया कि चर्च की 20 दुकानें नक्शा पास न होने के कारण बन्द हैं। उन सबका विकास प्राधिकरण द्वारा नक्शा पास कराकर संस्था आगे की कार्यवाही पर विचार करेगी। इसमें किसी प्रकार का कोई अवैधानिक कार्य नहीं है। लाल ने कहा कि संस्था के निर्देशानुसार सभी सम्पत्तियों की देखभाल की जाएगी। इस मौके पर मौजूद लोगों ने खुशियां को साझा किया।